Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो अब 'पत्रकार' बन गई हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2016 12:52 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में वो पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुनील सिप्पी कर ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ कूल फोटोज शेयर की हैं। अब हम आपको उनके एक और लुक से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो काफी अलग है। जी हां सोनाक्षी की फिल्म 'नूर' से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है, फिल्म में वो पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होमी अदजानिया के साथ कैसी हरकत कर रही हैं दीपिका पादुकोण

    सोनाक्षी का ये जर्नलिस्ट लुक उन्हें काफी सूट कर रहा है। फिल्म में सोनाक्षी नूर रॉय चौधरी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और लेखक सबा इम्तियाज की 2014 में आई नॉवेल 'कराची यू आर किलिंग मी' से लिया गया है, जिसका निर्देशन सुनील सिप्पी कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा हैं। फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

    करीना हैं इतने महीने की प्रेग्रेंट, सैफ फिर बनने वाले हैं पापा!

    बता दें इस साल सोनाक्षी की दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज होगी,जिसमें वो एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म को साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर, डायरेक्टर ए आर मुर्गदौस डायरेक्ट कर रहे हैं। सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में कोंकणा सेन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं जॉन अब्राहम के साथ भी वो 'फोर्स 2' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अभिनव देव कर रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट 18 नवंबर है।