विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बॉलीवुड की इस हीरोइन से इश्‍क लड़ा रहे हैं युवराज सिंह!

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 22 Mar 2015 08:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 03:07 PM (IST)

बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स का रिश्ता बहुत पुराना रहा है और बॉलीवुड स्टार्स के क्रिकेट स्टार्स के साथ अफेयर्स की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड व क्रिकेट स्टार्स का रिश्ता बहुत पुराना रहा है और बॉलीवुड स्टार्स के क्रिकेट खिलाडि़यों के साथ अफेयर्स की खबरें भी आये दिन आती रहती हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे हॉट जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन सुर्खियों में हैं।

खबर है कि इन दिनों दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और दोनों कई अवसर पर साथ देखे जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों आजकल खूब चैटिंग भी कर रहे हैं। यहीं नहीं इंस्ट्राग्राम पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिग देखने को मिल रही है।

पढ़ें - इस साल अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे कोहली-अनुष्का!

सूत्रों ने बताया कि युवराज सिंह ने असिन को एक नया नाम दिया है और वो उनको 'Assassin' कहकर पुकारते हैं। हालांकि असिन ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है जबकि उनके प्रवक्ता ने दोनों के बीच महज दोस्ती का रिश्ता बताया है।

असिन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी 786 और अभिषेक बच्चन के साथ बोल बच्चन में नजर आईं थी, उसके बाद से ही वो फिल्मों से गायब हैं। असिन फिलहाल डायरेक्टर उमेश शुक्ला की आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी है। फिल्म में असिन के अपॉजिट अभिषेक बच्चन है।

पढ़ें - ...तो विराट ने कर ही दिया अनुष्का से अपने प्यार का इजहार

इससे पहले भी युवराज सिंह का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कनेक्शन रहा है। युवराज का नाम नेहा धूपिया, किम शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रिटी जिंटा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हाल ही में प्रिटी जिंटा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी युवराज को डेट नहीं किया।

पढ़ें - प्रीति जिंटा ने युवराज सिंह के साथ डेटिंग पर दी सफाई!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।