विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का को ये क्या कह गए युवराज!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2015 10:40 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ रिश्तों को लेकर दुनिया की नजरों से भले कितना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ रिश्तों को लेकर दुनिया की नजरों से भले कितना ही बचना चाहें लेकिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि वो सुर्खियों में आ जाती हैं।

जानिए, कैसे चीन में बॉलीवुड की राह आसान करेंगे मोदी!

अब उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है क्रिकेटर युवराज सिंह ने। दरअसल अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' के अपने तीन लुक का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। फिल्म में अनुष्का रोजी नोरोन्हा का रोल कर रही हैं।

इस कोलाज पर अनुष्का के फैंस के कमेंट्स आने लगे तो युवराज ने भी कमेंट कर डाला। क्रिकेटर ने अपने कमेंट में लिखा, 'ओए होए रोजी भाभी। बहुत अच्छी लग रही हो।'

सेक्सी किम कर्दाशियां के पति अब कहलाएंगे 'डॉ कान्ये'

फिर क्या था, बाकी लोगों ने भी युवराज के कमेंट्स पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, 'युवी पाजी की भाभी, अब जवाब तो दीजिए। प्यारी लग रही हो'।

इसके बाद युवी ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक मीडिया उन्हें पकड़ चुकी थी। एक फैन ने कमेंट किया, 'मीडिया ने आपको पकड़ लिया।'

गौरतलब है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का और विराट को लेकर कई जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। एक जोक में कहा गया, 'कल क्या हाल होता है, हमारे तेवर देखना, किस तरह धोते हैं अनुष्का के देवर देखना।'

इस तरह के कई और पोस्ट भी किए जा रहे थे और भारतीय टीम को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते की वजह से अनुष्का के देवर बताया गया है और इसी वजह से ‘अनुष्का के देवर और जेठ’ सोशल मीडिया और वाट्सएप पर छाए हुए थे।

क्यों अपनी फ़ीस घटाने को मजबूर हैं ये अभिनेत्रियां!