विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब यो यो हनी सिंह की ट्विटर पर उड़ी खिल्लियां

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 15 May 2014 10:40 AM (IST)

सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर आए दिन किसी न किसी स्टार की खिल्ली उड़ती है। नील नितिन मुकेश के नाम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर आए दिन किसी न किसी स्टार की खिल्ली उड़ती है। नील नितिन मुकेश के नाम पर, आलोक नाथ के संस्कार, आलिया भंट्ट की जनरल नॉलेज के बाद अब रैपर हनी सिंह को सोशल साइट का निशाना बनाया जा रहा है।

ट्विटर पर हनी सिंह ट्रेंड पर चल रहे हैं। उनके फैंस उनपर अलग-अलग तरीके के जोक्स बनाकर ट्वीट कर रहे हैं। आइए हम आपको कुछ रोचक ट्वीट्स से रू-ब-रू कराते हैं।

अंकुर मिश्रा लिखते हैं कि यो यो हनी सिंह ट्रेंडिंग इन ट्विटर, अच्छे दिन आने वाले हैं।

दीपिका लिखती हैं कि, यो यो हनी सिंह अपना नाम बदलकर जल्द ही श्री श्री हनी सिंह रखने वाले हैं।

हिमांशु लिखते हैं, दिल्ली को दो तरह के स्ट्रीट म्यूजिक मिल गए, एक यो यो हनी सिंह के गाने गाड़ी में बजते हैं और हिमेश रेशमिया के गाने ऑटो में बजते हैं।

अनिल खिलते हैं, यो यो हनी सिंह और सनी लियोन ड्रग्स की तरह खतरनाक हैं।

पढ़ें : ट्विटर का निशाना बनीं आलिया

पढ़ें : तो क्या पहले से शादीशुदा हैं हनी सिंह