विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अश्लीलता परोस रहा है ये रियलिटी शो?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 30 Nov 2014 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 09:27 AM (IST)

मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसना आज टीवी रियलिटी शो की सच्चाई बन चुकी है। अभद्र भाषा और प्रतियोगियों द्वारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसना आज टीवी रियलिटी शो की सच्चाई बन चुकी है। अभद्र भाषा और प्रतियोगियों द्वारा अशोभनीय कृत्य की वजह से सलमान खान का रियलिटी शो हमेशा ही विवादों में रहा है। हिंसा और गाली-गलौज से अपने सभी सीजन में इस शो ने सुर्खिया बटोरी हैं।

इस बार का शो भी पिछले सीजन की तरह कम विवादित नहीं रहा। अब हाल का मामला ले लीजिए जिसमें गौतम गुलाटी और डियांड्रा आपस में इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में डियांड्रा और गौतम एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में टीज कर रहे हैं, इसके तुरंत बाद दिखाया गया कि डियांड्रा गौतम के करीब पहुंचीं और उनका हाथ पकड़कर बाथरूम में ले गईं जिसके बाद दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया।

इसके पहले भी इस तरह की अभद्रता इस शो के माध्यम से दिखाई गई है। फैमिमली शो होने के वावजूद भी इस तरह के अंतरंग सीन को प्रसारित करना किस लिहाज से सही कहा जा सकता है।

पढ़ेंः किस सपनों के राजा से शादी करने जा रही हैं करिश्मा?

पढ़ेंः राहुल महाजन को लेकर डिम्पी का खुलासा