यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कुंग फू योगा' को लेकर इलियाना क्यों हैं इतनी चुप-चुप?
कुछ समय पहले 'कुंग फू' स्टार जैकी चैन के साथ कट्रीना कैफ के एक फिल्म करने की खबर सामने आई ...और पढ़ें

मुंबई। कुछ समय पहले 'कुंग फू' स्टार जैकी चैन के साथ कट्रीना कैफ के एक फिल्म करने की खबर सामने आई थी। वो फिल्म थी 'कुंग फू योगा'। मगर बाद में 'बर्फी' जैसी शानदार फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारने वालीं जानीमानी साउथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को साइन किए जाने की खबर सामने आ गई।
इरफान-कंगना पहली बार इस दिलचस्प फिल्म के लिए कर सकते हैं साथ काम
अब तो पता चला है कि वो इस फिल्म के लिए दुबई में शूटिंग भी कर रही हैं। इसके बावजूद हैरानी की बात ये है कि उन्होंने अब तक इस फिल्म को लेकर चुप्पी साध रखी है। इसमें सोनू सूद भी काम कर रहे हैं और उन्होंने यह बात नहीं छिपाई है। मगर इलियाना पता नहीं ऐसा क्यों कर रही हैं।
इन बॉलीवुड हीरोइनों के बीच इतनी दोस्ती देख रह जाएंगे हैरान
वैसे लगता है इस बार भी वो खुद के द्वारा बनाए गए नियम-कायदों का पालन कर रही हैं। दरअसल, जब तक वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जातीं, अपनी फिल्मों के बारे में बात नहीं करती हैं। हो सकता है कि 'बर्फी' और 'मैं तेरा हीरो' की तरह इस फिल्म के साथ भी वो ऐसा ही कर रही हैं।
