विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इरफान-कंगना को एक साथ देखने की चाहत इस फिल्‍म से हो सकती है पूरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 10:56 AM (IST)

इरफान खान और कंगना रनोट दोनों बिल्‍कुल अलग मूड के एक्‍टर-एक्‍ट्रेस हैं। मगर दोनों की एक्टिंग का कायल हर कोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इरफान खान और कंगना रनोट दोनों बिल्कुल अलग मूड के एक्टर-एक्ट्रेस हैं। मगर दोनों की एक्टिंग का कायल हर कोई है और ऐसे में अगर दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आ जाएं तो उनके फैंस के लिए इससे अच्छी कोई बात हो ही नहीं सकती। तो चलिए खुश हो जाइए, क्योंकि यह जल्द ही सच हो सकता है।

इन बॉलीवुड हीरोइनों के बीच इतनी दोस्ती देख रह जाएंगे हैरान

जी हां, खबर है कि जानीमानी गजल और ठुमरी सिंगर बेगम अख्तर की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'ऐ मोहब्बत' नाम से इस दिलचस्प फिल्म में इरफान और कंगना एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह पहली बार होगा, जब दोनों किसी फिल्म के लिए साथ काम करेंगे।

श्री अनूप जलोटा और ऐ मोहब्बत प्रोडक्शन ने बेगम अख्तर की जिंदगी पर फिल्म बनाने का एेलान किया है। जानेमाने फिल्मकार केतन मेहता इसका निर्देशन करेंगे और इरफान मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि कंगना को लेकर अभी सब कुछ फाइनल नहीं हुआ है। हां, ए आर रहमान इस फिल्म के लिए म्यूजिक देंगे।

जब शाहिद-मीरा का सैफ करीना से जिम में हुआ सामना तो जानें हुआ क्या

अनूप जलोटा ने बातचीत में कहा कि हम इस फिल्म के लिए कंगना को लेने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि बेगम अख्तर फैजाबाद की रहने वाली थीं, इसलिए इस फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार का सपोर्ट मिल गया है। इस फिल्म से रीता गांगुली भी जुड़ी हैं, जो बेगम अख्तर काे 'अम्मी' कहकर बुलाती थीं।