विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए शाहरुख और काजोल जल्‍द जाने वाले हैं बुल्‍गारिया!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 01 Jun 2015 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2015 02:25 PM (IST)

शाहरुख और काजोल की जोड़ी हम सभी की फेवरेट जोड़ी है। दाेनों आखिरी बार करण जौहर की फिल्‍म 'माई नेम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख और काजोल की जोड़ी हम सभी की फेवरेट जोड़ी है। दाेनों आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में दिखे थे और अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ नजर आएंगे। इसकी घोषणा होते ही उनके लाखों फैंस खूशी से झूम उठे थे। अब उनके बारे में एक और धमाकेदार खबर है।

सनी लियोन ने ट्वीट कर कहा, ऐसे लोगों से है सख्त नफरत

रिपोर्टों की मानें तो शाहरुख आने वाले हफ्ते में बुल्गारिया जाने की तैयारी में हैं और जल्द ही काजोल भी उन्हें वहां ज्चाइन कर लेंगी। दरअसल, शाहरुख अब तक राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' की शूटिंग में व्यस्त थे और अब वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' के लिए बुल्गारिया में शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

हीरोइनों को किस करने से पहले इमरान हाशमी अपनाते हैं ये नुस्खा

उम्मीद है कि शाहरुख और काजोल इस फिल्म के लिए कुछ यादगार सीन शूट करेंगे। इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आएंगे। वह शाहरुख के छोटे भाई बने हैं। वहीं हीरोइन के रोल में कृति सैनन दिखने वाली हैं। दोनों ने पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अब शाहरुख और काजोल की बारी है।