Move to Jagran APP

रिपोर्ट कार्ड- 2016: ये हैं साल की 10 सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज!

2016 बीत रहा है। इसी क्रम में हम आपको बता रहे हैं उन दस सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज के बारे में, जिन्होंने इस साल दिखाया अपना दम!

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 13 Dec 2016 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 11:44 PM (IST)
रिपोर्ट कार्ड- 2016: ये हैं साल की 10 सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज!

मुंबई। बॉलीवुड के लिए साल 2016 काफी दिलचस्प रहा है। इस साल कुछ एक्ट्रेसेज ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ना सिर्फ़ दर्शकों और क्रिटिक्स की नज़र में, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी इसका असर दिखाई दिया। चलिए देखते हैं कि 2016 में बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के हिसाब से टॉप 10 की लिस्ट में कौन सी पॉप्यूलर एक्ट्रेस अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

loksabha election banner

10. दसवीं पॉजिशन पर सोनाक्षी सिन्हा रहीं। सोना इस साल 'अकीरा' और 'फोर्स 2' में फ़ीमेल लीड रोल में दिखाई दीं। 'अकीरा' ने जहां 28.73 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं 'फ़ोर्स 2' 37.50 करोड़ कर चुकी है। सोना की दोनों फ़िल्मों का बॉक्स ऑफ़िस एवरेज 33.11 करोड़ रहा।

इसे भी पढ़ें- 'युवराज-हेज़ल' के बाद क्या अगला नंबर 'अनुष्का-विराट' का है?

9. प्रियंका चोपड़ा की इस साल एक ही फ़िल्म 'जय गंगाजल' रिलीज़ हुई, जिसका बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन लगभग 38 करोड़ रहा और इस कलेक्शन के आधार पर प्रियंका रैंकिंग में नवीं पॉजिशन पर रहीं।

8. 2016 में आठवीं पॉजिशन पर श्रद्धा कपूर रही हैं, जिनकी इस साल दो फ़िल्में आईं। 'बाग़ी' ने जहां 76 करोड़ जमा किए, वहीं 'रॉक ऑन 2' 12 करोड़ पर सिमट गई। इन कलेक्शंस का एवरेज 44 करोड़ रहा।

इसे भी पढ़ें- नवाज़ के ठाठ... सलमान भी करते हैं उनका इंतज़ार!

7. इन दिनों अपने पहले बेबी का वेट कर रहीं करीना कपूर ख़ान के लिए 2016 संतोषजनक रहा है। करीना इस साल 'की एंड का' और 'उड़ता पंजाब' में नज़र आईं। की एंड का ने जहां 51.62 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं 'उड़ता पंजाब' को 59.60 करोड़ मिले। इन फ़िल्मों का एवरेज बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 55.61 करोड़ रहा और करीना हैं सातवें स्थान पर।

6. इस लिस्ट में छठी पॉजिशन पर आलिया भट्ट हैं, जिनकी तीन फ़िल्में 'डियर ज़िंदगी', 'उड़ता पंजाब' और 'कपूर एंड संस' इस साल रिलीज़ हुईं हैं। 'डियर ज़िंदगी' अभी तक लगभग 65 करोड़ जमा कर चुकी है, जबकि 'कपूर एंड संस' ने 73.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं 'उड़ता पंजाब' ने 59.60 जमा किए। इन तीनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का एवरेज 66 करोड़ रहा। हालांकि 'डियर ज़िंदगी' थिएटर्स में चल रही है। यानि ये आलिया की फ़िल्मों के कलेक्शन का एवरेज अभी बढ़ सकता है।

5. पांचवें प्लेस पर ऐश्वर्या राय हैं। ऐश इस साल 'सरबजीत' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में नज़र आईं। 'सरबजीत' ने 29 करोड़, जबकि 'ऐ दिल...' ने 113 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया। दोनों फ़िल्मों के कलेक्शन का एवरेज रहा 71 करोड़।

इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान को जब बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलती थी!

4. जैकलिन फर्नांडिस के लिए 2016 बेहद स्पेशल रहा। वो तीन फ़िल्मों 'ढिशूम' (70 करोड़), 'अ फ्लाइंग जट' (38.61) और 'हाउसफुल 3' (107) में लीड रोल्स में दिखाई दीं, जिनके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का एवरेज 72.10 करोड़ है, जिसके आधार पर जैकलिन साल 2016 की चौथी सबसे कामयाब एक्ट्रेस हैं।

3. सोनम कपूर की भले ही इस साल एक ही फ़िल्म 'नीरजा' रिलीज़ हुई हो, लेकिन इसी फ़िल्म के आधार पर सोनम इस साल की तीसरी सबसे कामयाब हीरोइन हैं क्योंकि उनकी फ़िल्म ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2. साल 2016 की दूसरी सबसे कामयाब एक्ट्रेस रहीं इलियाना डिक्रूज़। इलियाना इस साल अक्षय कुमार के साथ रुस्तम में फीमेल लीड रोल में नज़र आईं, जिसने 127 करोड़ का बिजनेस किया।

1. साल 2016 की सबसे कामयाब एक्ट्रेस रही हैं अनुष्का शर्मा, जिनकी इस साल दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं। सलमान ख़ान के साथ 'सुल्तान' और रणबीर कपूर के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल'। 'सुल्तान' ने जहां 300.45 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया, वहीं 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 113 करोड़ जमा किए और इन दोनों फ़िल्मों का एवरेज कलेक्शन 206 .7 करोड़ है।

इसे भी पढ़ें- भगवान-भरोसे चल रही है कपिल शर्मा की गाड़ी, ना जाने आगे क्या होगा?

साल 2016 की ये 5 फ़िल्में हैं समाज और सिस्टम के गाल पर ज़ोरदार तमाचा, देखें तस्वीरें!

अलविदा 2016: 5 फ़िल्में जिसने नारी शक्ति को किया सलाम, देखें तस्वीरे!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.