यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब एसअारके बोले, नहीं बन रहा 17 साल का लड़का
ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' में एक 17 साल के लड़के का किरदार निभाने ...और पढ़ें

मुंबई। ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' में एक 17 साल के लड़के का किरदार निभाने जा रहे हैं, मगर उन्होंने टि्वटर पर कहा है कि इन बाताें में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।
इसके साथ ही एक खबर और आई है कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में शाहरुख खान के साथ काजोल भी होंगी। इस फिल्म में 17 अन्य बड़े फिल्म स्टार भी होंगे, जिनमें वरुण धवन और कृति सेनन भी शामिल हैं।
'बदलापुर' की सक्सेस पार्टी में सितारे, देखें तस्वीरें
एसआरके ने अपने नए टेलीविजन शो 'इंडिया पूछेगा-सबसे शाना कौन' की प्रेसवार्ता में कहा था कि फिल्म 'फैन' बहुत अलग है। इसमें वह एक 17 साल के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए वह मेकअप और वीएफएक्स का सहारा लेंगे। हालांकि अब उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया है।
