विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धौनी की पत्नी साथ क्या कर रहे विंदू

By Edited By:
Published: Tue, 09 Apr 2013 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 04:42 PM (IST)

विंदू दारा सिंह मुंबई में हो रहे आईपीएल मैच देखने पहुंचे। मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शाहीन पार्कर, मुंबई। विंदू दारा सिंह मुंबई में हो रहे आईपीएल मैच देखने पहुंचे। मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हो रहा था, पर शायद सब लोग मैच देखने में इतने मसरूफ थे कि किसी की नजर विंदू और उनके साथ बैठी धौनी की पत्नी साक्षी पर नहीं गई।

एक्टर विंदू दारा सिंह ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी के साथ मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। एक्टर विंदू एमएस धौनी की पत्नी के साथ बहुत कंफर्ट होकर मैच देख रहे थे और खूब चीयर करते दिख रहे थे। विंदू ने बताया कि उस रात मुझे हजारों फोन कॉल आए। मैं वाकई यह नहीं सोच सकता था कि साक्षी के साथ बैठने से मुझे इतना ज्यादा अटेंशन मिल जाएगा। मैं नहीं जानता कि कैमरा बार-बार मुझे क्यों फोकस कर रहा था।

मैच फिक्सिंग के आरोप में विंदू गिरफतार

आगे विंदू ने बताया कि मुझे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक गुरुनाथ मयापन ने इनवाइट किया था। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। जैसे ही मैं मैच देखने पहुंचा वहां मौजूद साक्षी ने मुझे कहा कि आप यहां बैठ जाइए, हालांकि मैं धौनी से पिछले साल आईपीएल फाइनल में भी मिला था।

विंदू साक्षी को भाभी कहते दिखे और कहा धौनी और साक्षी बहुत अच्छे इंसान हैं, मैं पिछले साल आईपीएल फाइनल से इन्हें जानता हूं।

मिड डे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर