विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई कश्मकश में फंसी ऐश्वर्या राय!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 15 Nov 2014 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Nov 2014 09:23 AM (IST)

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया था कि वो संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के अलावा कई और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया था कि वो संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के अलावा कई और फिल्में साइन कर चुकी हैं। इनमें से एक विपुल शाह जबकि दूसरी करण जौहर के साथ बताई जा रही है। अब सुनने में आ रहा है कि प्रकाश झा और सुजॉय घोष ने भी अभिनेत्री को अपनी-अपनी फिल्मों के ऑफर दिए हैं।

हालांकि इन नई फिल्मों के ऑफर ने ऐश्वर्या को एक अजीब दुविधा में डाल दिया है। दरअसल झा और घोष की फिल्मों में ऐश्वर्या को महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार ऑफर किए गए हैं, जिनकी थीम में समानता है।

खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या से सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' और प्रकाश झा की फिल्म 'गंगा जल 2' के लिए संपर्क किया गया है।

इससे पहले 'दुर्गा रानी सिंह' के लिए विद्या बालन, कंगना रनौत और करीना कपूर से संपर्क किया गया था। करीना ने फिल्म में एक बच्ची की मां का किरदार निभाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद सुजॉय ने ऐश्वर्या से संपर्क किया।

अब देखना ये हैं कि ऐश्वर्या किस फिल्म को चुनती हैं।

पढ़ेंः इस अभिनेता को मिलेगा ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका

पढ़ेंः क्या विपुल शाह की फिल्म में नज़र आएंगी ये अभिनेत्री?