विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेता को मिलेगा ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 06 Nov 2014 08:02 AM (IST)Updated: Thu, 06 Nov 2014 08:25 AM (IST)

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। सिद्धांत संजय गुप्ता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। सिद्धांत संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' में एक अहम किरदार निभा रहे हैं जिससे ऐश्वर्या बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।

इस बारे में संजय गुप्ता ने कहा, 'सिद्धांत ने शूटआउट ऐट वडाला में डेब्यू किया था। तो जाहिर सी बात है कि मैं इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहता हूं। वो एक होनहार कलाकार हैं।'

उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर संजय गुप्ता ने कहा, 'वो एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जिसका साइकिऐट्रिक(मनोरोग का) इलाज चल रहा है।'

फिल्म में शबाना आजमी उनकी मां का किरदार निभाएंगी जो एक प्रफेसर हैं। ऐश्वर्या एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी जबकि इरफान खान एक निलंबित पुलिसकर्भी के किरदार में होंगे। जॉन अब्राहम कैमियो करेंगे लेकिन उनका किरदार काफी अहम होगा।

जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या और इरफान के साथ में कोई सीन होंगे तो उन्होंने कहा, 'हा बिलकुल, और वो सीन काफी प्रभावशाली होंगे।'

पढ़ेंः क्या विपुल शाह की फिल्म में नज़र आएंगी ये अभिनेत्री?

पढ़ेंः सिद्धांत कपूर क्यों बने डिलिवरी बॉय?