विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, श्रद्धा कपूर का आदित्‍य रॉय के साथ क्‍या है रिश्‍ता

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 12 Apr 2015 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2015 03:55 PM (IST)

हाल ही में एक बार फिर आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं, मगर श्रद्धा कपूर ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और उन्होंने ऑदित्य रॉय कपूर के साथ रिश्ते को दोस्ती का नाम दे दिया है!

एक्ट्रेस रिया सेन का घर जलकर खाक

आदित्य के बारे में श्रद्धा ने कहा कि 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक खास रिश्ता कायम हो चुका है और यह रिश्ता लंबे समय तक कायम रहेगा। इसके साथ ही जब श्रद्धा ने 'एक विलेन' फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी के बारे में पूछा गया तो इसके जवाब में भी उन्होंने कहा कि वह भी उनके अच्छे दोस्त हैं।

25 साल बाद फिर से रिलीज होगी रामू की ये फिल्म

मालूम हो कि श्रद्धा और मोहित के बीच नजदीकियों की खबरें भी सामने आई थीं। मगर श्रद्धा ने इन दोनाें के साथ रिश्ते को दोस्ती का नाम दे दिया है। वैसे आदित्य के साथ 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा के प्यार की खूब जोर-शोर से चर्चा हुई थी।