विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर सही पकड़े हैं तो बताइये ऋषि कपूर किसके संग लगा रहे ठुमके

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 01:46 PM (IST)

फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी'15 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगर सही पकड़े हैं तो बताइये ऋषि कपूर किसके संग लगा रहे ठुमके
अगर सही पकड़े हैं तो बताइये ऋषि कपूर किसके संग लगा रहे ठुमके

मुंबई। फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' का नया गाना रिलीज़ हो गया है। यह आइटम नंबर है जिसकी खास बात यह है कि इसमें टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबरदस्त डांस करती नज़र आ रही हैं। 

टेलीविजन की पुरानी अंगूरी भाभीजी मतलब टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नया अवतार आपको चौंका सकता है। दरअसल, फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' के नए गाने में डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक और बात बता दें कि, शिल्पा के साथ ठुमके लगा रहे हैं ऋषि कपूर। इस गाने के बोल हैं, 'मारो लाइन तो तबीयत फाइन डार्लिंग'। इस गाने में आपको प्रेम चोपड़ा भी ठुमके लगाते हुए नज़र आएंगे। इस गीत को आवाज़ नेहा कक्कड़ और एश्वर्या निगम ने दी है। वही ललित पंडित ने इस गीत का म्यूजिक कंपोज़ किया है। शिल्पा शिंदे ने टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई थी। 

यह भी पढ़ें: मंगलवार से सुशांत-सारा की शिव भक्ति शुरू, करिये पोस्टर दर्शन

आपको बता दें कि, इस फिल्म में एक्टर परेश रावल और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग राज्यों में रहने वाली फैमिली की है जिनके लड़के-लड़की की शादी हो रही है। लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस बीच अलग-अलग कल्चर का होने के कारण शादी में कई परेशानियां आती हैं। हसमुख पटेल की भूमिका में परेश रावल हैं जो लड़के के ससुर हैं जो कि गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं लड़के के पिता गुगी टंडन का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं जो पंजाब में रहते हैं। इस फिल्म में एक्टर वीर दास ने लड़के की और पायल घोष ने लड़की की भूमिका अदा की है जो लवर्स हैं। एक गुजराती और पंजाबी कैसे समधी बनते हैं इसी ताने-बानेे पर बुनी कहानी है इस फिल्म की। यह फिल्म 15 सितंबर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन संजय छेल ने किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।