विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, सुशांत की ‘एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ का बेहतरीन ट्रेलर

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM (IST)

फिल्म के धौनी की मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। सुशांत ने इस फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की है, जो ट्रेलर में दिखाई दे रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। टीम इंडिया के मौजुदा वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर में धौनी के स्कूल से टीम इंडिया तक के सफर को दिखाया गया है।

पहले पंजाब के जालंधर और फिर फिल्म के ट्रेलर को धौनी ने मुंबई में लॉन्च किया है। धोनी ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट कर अपने फैंस को जानकारी दी है। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत भी वहां मौजूद थे।

‘एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने की मांग

फिल्म के धौनी की मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। सुशांत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, जो ट्रेलर में दिखाई दे रहा है। धौनी के क्रिकेट शॉट्स को सुशांत ने बहुत अच्छी तरीके से कॉपी किया है। एक बार को तो लगता है कि मैदान पर सुशांत नहीं धौनी ही खेल रहे हैं। क्रिकेट शॉट्स से लेकर हेयर स्टाइल तक सब सुशांत पर बहुत अच्छे लग रहे हैं।

धौनी और सुशांत के फैन्स काफी लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को मशहूर फिल्म डायरेक्टर नीरज पाण्डे ने डायरेक्टर किया है।