विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विवाह' की अमृता राव को चाहिए ऐसी फिल्‍में

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 30 Aug 2015 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:15 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमृता राव लंबे समय से फिल्मों से नदारद हैं। जब वो फिल्‍मों में आईं थीं तो उन्‍होंने अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव लंबे समय से फिल्मों से नदारद हैं। जब वो फिल्मों में आईं थीं तो उन्होंने अपनी मासूमियत से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था और 'इश्क विश्क' और 'मैं हूं ना' और 'विवाह' जैसी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

तलाक की अटकलों पर अर्जुन रामपाल का ये रहा जवाब

खैर, अब अमृता राव का कहना है कि वो ऐसी फिल्में करना चाहती हैं, जो यादगार हों। उन्होंने कहा, 'मेरी पिछली फिल्में 'जॉली एलएलबी' और 'सत्याग्रह' थी। मैं फिल्मों को लेकर हमेशा से चूजी रही हूं। मेरी दिली इच्छा है कि हमेशा वो फिल्में करूं, जो यादगार रहें।'

पता है आपको कितने की है शाहरुख की न्यू वैनिटी वैन?

अमृता राव हाल ही में राजपाल यादव की फिल्म 'बांके की क्रेजी बारात" की स्क्रीनिंग पर नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैंने फिल्म देखी है। यह जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगी। संजय मिश्रा ने फिल्म में कमाल का काम किया है।'

शाहिद ने आलिया के साथ काम करने के लिए साइन की 'शानदार'

वहीं, शादी के सवाल पर अमृता राव ने कहा, 'मैं नहीं जानती। मैं इस बारे में ज्यादा सोचती भी नहीं हूं।' वहीं, कॉमेडी पर उन्होंने कहा, 'कॉमेडी मेरे बस की नहीं है। मैंने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। डायलॉग को अपने स्टाइल में बोलना और दर्शकों को हंसने पर मजबूर करना बहुत ही मुश्किल काम है।'