विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेक ओबरॉय ने रख दिया बेटी का नाम

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 20 May 2015 10:11 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 20 May 2015 10:26 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका आल्वा ने अपनी बेटी का नाम अमया निरवाना रखा है। अप्रैल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका आल्वा ने अपनी बेटी का नाम अमया निरवाना रखा है। अप्रैल में ही प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया था।

ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

विवेक ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने बेटी का नाम रख दिया है। एक्टर ने ट्वीट किया, 'देर से लेकिन आपकी दुआओं के लिए सभी को दिल से शुक्रिया। हमारी नन्ही परी अमया निरवाना हर रोज हमें और ज्यादा भावुक कर देती है।'

हॉलीवुड शो में अनुपम खेर से टीना देसाई का होगा ये रिश्ता

विवेक ओबरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलूर में कर्नाटक के मंत्री जीवाराज आल्वा की बेटी प्रियंका से शादी रचाई थी। इससे पहले भी दोनों का एक 2 साल का बेटा विवान वीर ओबरॉय भी है।

विवेक जल्द ही यशराज प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आएंगे।

पता है! आमिर के पहले सैफ को मिला था चीनी फिल्म का ऑफर