विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे विनोद खन्ना-रणधीर

By Edited By:
Published: Sat, 04 Aug 2012 05:16 PM (IST)

मुंबई। प्रख्यात अभिनेता विनोद खन्ना और रणधीर कपूर तीन दशक से भी लम्बे अंतराल के बाद प्रभुदेवा की नई फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रख्यात अभिनेता विनोद खन्ना और रणधीर कपूर तीन दशक से भी लम्बे अंतराल के बाद प्रभुदेवा की नई फिल्म में बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। प्रभुदेवा तमिल फिल्म नुवोस्तानंते नेनोदादंताना का ¨हदी संस्करण बना रहे हैं।

दोनों की साथ में अभिनय वाली अंतिम सफलतम फिल्म 1974 में आई प्रकाश मेहरा की हाथ की सफाई थी। फिल्म में दोनों कलाकारों ने भाइयों की भूमिका की थी। बाद में उन्होंने 1978 में आई आखिरी डाकू में भी साथ में अभिनय किया था।

प्रभुदेवा ने कहा कि ये दोनों कलाकार उनकी फिल्म के लिए स्वाभाविक पसंद थे। उन्होंने कहा, मैं अपनी फिल्म में कुमार तौरानी के बेटे (गिरीश कुमार) को पेश कर रहा हूं, इसलिए मैं सहायक कलाकार के रूप में मजबूत अभिनेता चाहता था। फिल्म की दो बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए रणधीर और विनोद मेरी स्वाभाविक पसंद थे।

रणधीर हाल ही में प्रदर्शित हुई हाउसफुल 2 में नजर आए थे। वहीं विनोद ने प्लेयर्स में अभिनय किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर