विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुल्हन मोनालिसा को Bigg Boss के घर में छोड़कर विदा हुए विक्रांत

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 04:00 PM (IST)

विक्रांत ने मोना को अपना पूरा सपोर्ट देने का वादा किया। घर के बाकी सदस्य भी विक्रांत को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें खुशी-खुशी हंसते-मुस्कुराते हुए विदा देते हैं।

दुल्हन मोनालिसा को Bigg Boss के घर में छोड़कर विदा हुए विक्रांत
दुल्हन मोनालिसा को Bigg Boss के घर में छोड़कर विदा हुए विक्रांत

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस के घर में हाल ही में विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की शादी पूरे रीति-रिवाज़ और धूम-धाम से संपन्न हुई है और दोनों ने अपनी शादी जमकर एन्जॉय की। अब विदाई की घड़ी आ चुकी है।

आम तौर पर दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपने पिया के घर जाती है, लेकिन बात जब बिग बॉस की होती है तो ज़ाहिर सी बात है, आम तो नहीं हो सकती। तभी तो बिग बॉस ने अपने घर से दुल्हन की नहीं, बल्कि दूल्हे की विदाई कर दी है। जी हां, आज के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मोना काफी दुखी हो गयी है, क्योंकि शादी के तुरंत बाद पति विक्रांत उन्हें बिग बॉस के घर में अकेला छोड़कर चले गए। दो दिनों की मस्ती के बाद बिग बॉस ने विक्रांत और मोना को सुबह-सुबह यह फरमान सुनाया है, जिसे सुनने के बाद मोना बहुत दुखी हो गयीं और रोने लगी, लेकिन विक्रांत उन्हें समझाते हैं कि वह अपना ख्याल रखें और कोई भी निर्णय घर के अंदर सोच-समझ कर लें।

इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान को एड्स है, इसीलिए नहीं कर रहे शादी

विक्रांत ने मोना को अपना पूरा सपोर्ट देने का वादा किया। घर के बाकी सदस्य भी विक्रांत को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें खुशी-खुशी हंसते-मुस्कुराते हुए विदा देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।