विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम भट्ट की 'माया ' की ये बोल्ड बातें सुन कर दंग रह जायेंगे आप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 07:05 PM (IST)

विक्रम भट्ट ने ये माना कि उन्होंने हॉरर जॉनर के अलावा जो भी फिल्में बनाई वो चली नहीं है, जिसके चलते उन्हें सिर्फ हॉरर फिल्म मेकर कहा जाता है।

विक्रम भट्ट की 'माया ' की ये बोल्ड बातें सुन कर दंग रह जायेंगे आप
विक्रम भट्ट की 'माया ' की ये बोल्ड बातें सुन कर दंग रह जायेंगे आप

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। भूत-प्रेतों का संसार छोड़ कर विक्रम भट्ट अब ऐसी दुनिया में ले जाने वाले हैं जिसे आजकल सॉफ्ट पोर्न का दर्जा दिया जा रहा है। विक्रम अपने जन्मदिन पर एक नई वेब सीरीज़ शुरू करने जा रहे है।

जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में विक्रम ने बताया कि 'माया' एक ऐसी शादीशुदा लड़की की कहानी है जो अपने शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए इच्छुक है। इसके ज्यादा वो नहीं बता पाएंगे क्योंकि वो उनकी इस वेब सीरीज की खासियत है। उन्होंने कहा कि उनकी ये वेब सीरिज सॉफ्ट पोर्न नहीं है।उनके लिए एक्टर, फिल्मकार, क्रिटिक और निर्माता से ज्यादा महत्वपूर्ण दर्शक है। वो 'माया' को कैसे देखते है, इससे फर्क पड़ेगा। विक्रम के इस फिल्म में शमा सिकंदर काम कर रही हैं। ये दस एपिसोड की कहानी है।विक्रम भट्ट के अनुसार वैसे तो उनके लिए 'माया' सॉफ्ट पॉर्न नहीं है बल्कि यह सोसायटी का हिस्सा है। हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते मगर चोरी छिपे इंटरनेट पर यही देखते है। विक्रम समाज के इस दोहरे रवैये के खिलाफ हैं। कहते हैं इंटरनेट पर भले ही सेंसरशिप न हों पर उनकी खुद की मर्यादा की सेंसरशिप तो है।

शाहरुख़ खान खुलासा : फिर से झगड़े की वज़ह से इस काम से मुकरे सलमान

विक्रम भट्ट ने ये माना कि उन्होंने हॉरर जॉनर के अलावा जो भी फिल्में बनाई वो चली नहीं है, जिसके चलते उन्हें सिर्फ हॉरर फिल्म मेकर कहा जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।