विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रोडीज' का जज बनेगा ये मशहूर बॉक्‍सर

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 20 Nov 2014 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 10:49 AM (IST)

बॉक्सर विजेंदर सिंह और टीवी एक्टर करण कुंद्रा ऐशा देओल और रणविजय सिंह के साथ मिलकर 'रोडीज' के अगले सीजन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉक्सर विजेंदर सिंह और टीवी एक्टर करण कुंद्रा ऐशा देओल और रणविजय सिंह के साथ मिलकर 'रोडीज' के अगले सीजन को जज करेंगे। ये चारों मिलकर शो के प्रतिभागियों को टेस्ट करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, 'इस बार शो में बड़े बदलाव होंगे और शो का लुक पूरी तरह नया होगा। चैनल शो के फॉर्मेट में नए बदलाव चाहता है, इसलिए जजों में भी बदलाव होगा। रणविजय शो को होस्ट करेंगे लेकिन रघु राम और राजीव लक्ष्मण की जगह विजेंदर, करण और ऐशा शो को जज करेंगे।'

विजेंदर इससे पहले भी शो में सेलेब्रिटी गेस्ट बनकर आ चुके हैं और दिल्ली में शो के ऑडिशन में भी शामिल हुए थे। करण इस चैनल के लिए पहले से एक शो फनाह सीजन 2 - एन इंपोसिबल लव स्टोरी कर रहे हैं और वो चैनल का एक चेहरा बन चुके हैं।

विजेंदर के करीबी सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वो शो के जजों में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दूसरी तरफ करण ने कहा, 'इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।'

पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने लता मंगेश्कर को रुलाया!

पढ़ेंः अब भी टॉप पर है 'दीया और बाती हम'