विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए कब रिलीज़ होगी विद्युत जाम्वाल की एक्शन फ़िल्म 'कमांडो 2'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 02:47 PM (IST)

2013 में रिलीज़ हुई कमांडो से विद्युत ने बतौर सोलो लीड एक्टर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक चली।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने ज़ोरदार एक्शन से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान वाले विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म कमांडो 2 अगले साल की पहली रिलीज़ फ़िल्म होगी।

विद्युत ने सोशल मीडिया में इसका खुलासा करते हुए बताया कि कमांडो अगले साल 6 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फ़िल्म में अदा शर्मा, फ्रेडी दारूवाला और ईशा गुप्ता लीड रोल्स में हैं। ख़ास बात ये है कि इस बार सीक्वल को देवेन भोजानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ख़ुद कॉमिक एक्टर रहे हैं। भोजानी का ये डायरेक्टोरियल डेब्यू है। कमांडो 2 की कहानी ब्लैक मनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुद्दा आज कल गर्माया हुआ है।

बाहुबली के प्रोड्यूसर्स पर आयकर विभाग की रेड, ब्लैक मनी के इस्तेमाल का शक़

2013 में रिलीज़ हुई कमांडो से विद्युत ने बतौर सोलो लीड एक्टर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक चली, मगर विद्युत के एक्शन को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा 2017 में विद्युत मिलन लूथरिया की फ़िल्म बादशाहो में अजय देवगन के साथ भी दिखाई देने वाले हैं।