Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    विद्या ने भी महिलाओं के हक में की बात, जानें क्‍या

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 19 Jul 2015 12:10 PM (IST)

    आपको दीपिका पादुकोण का 'माई च्‍वॉइस' वीडियो तो याद होगा, जो काफी विवादित भी रहा था। इसमें उन्‍हाेंने महिला सशक्तिकरण की बात की थी, मगर कुछ बातें लोगो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आपको दीपिका पादुकोण का 'माई च्वॉइस' वीडियो तो याद होगा, जो काफी विवादित भी रहा था। इसमें उन्हाेंने महिला सशक्तिकरण की बात की थी, मगर कुछ बातें लोगों को रास नहीं आई थीं। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं। खैर, अब विद्या बालन भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े एक वीडियो का हिस्सा बनी हैं।

    ऐशा देओल ने की डबल मीनिंग बात, कहा - सुपरवुमेन नहीं मेरी मां

    विद्या बालन इसके जरिए सभी को कहना चाहती हैं कि वो किसी महिला को उसके कपड़े, उसके बालों की लंबाई या उसके बात करने-चलने के तरीके से जज ना करें। विद्या बालन जोर देते हुए कहती हैं कि महिलाओं को सिर्फ प्रोत्साहन की जरूरत है। इसलिए प्लीज उन्हें ऐसे जज ना करें।

    क्या सलमान से अपने करियर की किक चाहती हैं चित्रांगदा?

    वीडियो में कई महिलाएं कोलकाता की सड़कों पर मास्क पहने डांस करती नजर आती हैं। इनमें अपराजिता घोष, सुदीप्ता चक्रबर्ती समेत कई जानीमानी बंगाली हीरोइनें शामिल हैं। कुल मिलाकर वीडियो का मकसद लोगों को यह समझाना है कि किसी भी महिला की एपियरेंस के आधार पर उसे जज करना गलत है।