विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोस्ट वांटेड दाउद इब्राहीम की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 02:05 PM (IST)

फिल्म कॉफी विथ डी का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें दाउद अब्राहम एक फेमस न्यूज एंकर से बात करना नजर आ रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। फेमस शो कॉफी विथ करण में आपने करण जौहर को सेलेब्स से बात करते हुए देखा होगा।लेकिन 1993 में मुंबई ब्लास्ट को लेकर अगर खुद दाउद किसी शो पर आकर अपना स्टेटमेंट दे तो आप चौक जाएंगे। 'कॉफी विद् डी' फिल्म में एेसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

1993 में मुंबई में हुए कंट्रोवर्शियल ब्लास्ट को लेकर कॉफी विथ डी फिल्म बनाई जा रही है। इसका एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दाउद अब्राहम का किरदार एक शो पर फेमस न्यूज एंकर और जर्नलिस्ट से ब्लास्ट के बारे में बात कर रहा है। यह वीडियो लीक हो जाता है जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच जाती है। फिल्म के इस वीडियो को देखने के बाद अॉडियंस के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। क्या 1993 ब्लास्ट के बारे में सबकुछ पता चल सकेगा। इसके लिए अॉडियंस को फिल्म आने तक का इंतजार करना होगा।

फिल्म कॉफी विथ डी का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें दाउद अब्राहम एक फेमस न्यूज एंकर से बात करना नजर आ रहा है।