विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ गई है वरूण धवन की नींद, आधी रात को करने लगते हैं ये काम

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 26 Jan 2017 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 12:35 PM (IST)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आलिया भट्ट वरूण के साथ एक बार फिर पर्दे पर नज़र आएंगी।

उड़ गई है वरूण धवन की नींद, आधी रात को करने लगते हैं ये काम
उड़ गई है वरूण धवन की नींद, आधी रात को करने लगते हैं ये काम

मुंबई। वरूण धवन की अगली फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया इस साल रिलीज़ होने वाली है, और लगता है कि वरूण की आंखों की नींद उड़ चुकी है, और जब नींद नहीं आती तो वरूण एक ख़ास काम में जुट जाते हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आलिया भट्ट वरूण के साथ एक बार फिर पर्दे पर नज़र आएंगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी इन दोनों ने साथ काम किया था। बद्रीनाथ... कॉमेडी रोमांटिक फ़िल्म है। फ़िल्म मार्च में रिलीज़ के लिए स्लेटिड है और वरूण ने इसके प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। 30 जनवरी को इसका टीज़र भी रिलीज़ होने वाला है। वरूण ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो एक्सरसाइज़ करते दिख रहे हैं और इस पर कैप्शन लिखा है- मिडनाइट ट्रेनिंग। इससे ज़ाहिर हो रहा है कि आधी रात को वरूण जिम में पसीना बहा रहा हैं।

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ ने इस अंदाज़ में दिलजीत से की रईस देखने की अपील

वैसे इस मेहनत की झलक उनकी बॉडी शेप में दिख भी रही है। उम्मीद करते हैं कि जिम और फ़िल्म, दोनों में वरूण की मेहनत रंग लाएगी।