विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेलेंटाइन डे स्पेशल: कट्रीना के दिल में आज भी धड़कते हैं सलमान

By Edited By:
Published: Fri, 14 Feb 2014 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2014 01:32 PM (IST)

अभिनेत्री कट्रीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। जिस तरह सलमान बीच-बीच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री कट्रीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। जिस तरह सलमान बीच-बीच में कट्रीना की चर्चा छेड़ देते हैं, उससे पता चल जाता है कि उनके दिल में आज भी कट्रीना बसती हैं। लेकिन कैट आज भी सलमान को दिल में बसाए बैठी हैं, ये बात जरा चौंकाने वाली है। ये सच है। हाल ही में कैट से सलमान पर पूछे गए एक सवाल पर कुछ ऐसा बोला, जिसे सुनकर दोनों के फैंस के दिल तो जरूर खिल गए होंगे।

पढ़ें : जब सलमान का दर्द बांटने जेल पहुंची कैट

दरअसल, जब पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर सलमान ने निर्माता करण जौहर की नकल की। उन्होंने नकल करते वक्त बोला कि 'कॉफी विद करण' में करण ने कट्रीना को ऑनेस्टी मीटर पर कम नंबर दिए थे, लेकिन सलमान ने उनसे कट्रीना की पैरवी की और कहा कि उनके नंबर बढ़ा दें। इसी बाबत जब कट्रीना से सवाल पूछा गया तो कैट ने कहा कि, 'वे सलमान की हमेशा इज्जत करती हैं और करती रहेंगी।' ये बात सुनने के बाद ये तो साफ जाहिर होता है कि कैट के दिल में आज भी सल्लू के लिए एक खास जगह है।

पढ़ें : आखिर वो दिन आ ही गया

एक वक्त था, जब कट्रीना और सलमान की जोड़ी को बॉलीवुड की हॉट जोड़ी समझा जाता था, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कट्रीना ने सलमान का साथ छोड़ दिया था।