विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी सिंह को करना चाहते थे किडनैप, पकड़े गए

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 21 Oct 2014 08:37 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:15 AM (IST)

फरीदकोट [अमित कुमार शर्मा]। मशहूर गायक यो यो हनी सिंह सहित धनाढ्य वर्ग से जुड़े लोगों के अपहरण की साजिश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फरीदकोट [अमित कुमार शर्मा]। मशहूर गायक यो यो हनी सिंह सहित धनाढ्य वर्ग से जुड़े लोगों के अपहरण की साजिश रच रहे गिरोह के दो सदस्यों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह गिरोह अपहरण के बदले 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की तैयारी में था। उनके पास से आठ विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियार की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

पुलिस महानिरीक्षक परमराज सिंह उमरानंगल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 अक्टूबर की रात को पुलिस ने चहल रोड नहर के पास नाका लगाया हुआ था। रात करीब दस बजे कोटकपूरा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें बैठे आरोपियों ने पुलिस दल पर फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस ने इस दौरान परमपाल सिंह, जैतो और लक्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका तीसरा साथी गुरचरण सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक गन हाउस के मालिक रणजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आइजी ने खुलासा किया कि गिरोह के सदस्यों का संबंध पकड़े गए गैंगस्टर पारस के साथ है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में सक्रिय था। पारस पहले से ही पंजाब पुलिस की हिरासत में है। पारस दिल्ली व हरियाणा में अब तक 14 हत्या और आठ फिरौती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।