विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विंकल खन्ना ने रानी मुखर्जी को लेकर खोला ये राज

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 10:50 AM (IST)

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में मेहमान बनकर आईं ट्विंकल खन्ना ने कई बड़े खुलासे किए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना जब से करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बतौर मेहमान आई हैं तब से वो काफी चर्चा मे हैं। शो में उन्होंने अपने पति अक्षय कुमार से जुड़े कई राज खोले तो वहीं रानी मुखर्जी को लेकर भी उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया।

डिंपल को लगता था अक्षय कुमार हैं 'गे', ट्विंकल खन्ना ने ऐसे दूर किया शक

करण से चैट के दौरान ट्विंकल ने बताया की रानी मुखर्जी का करियर मैंने बनाया है। मैं अपने करियर में एक ही हिट फिल्म दे सकती थी, वह फिल्म थी- 'कुछ कुछ होता है'.. लेकिन मैंने वह भी छोड़ दी और इस तरह से मैंने रानी मुखर्जी का करियर बना दिया।

शाहरुख को इस हीरो की वजह से मिली थी 'दिवाना', रहेंगे ताउम्र अहसानमंद

बता दें बतौर डायरेक्टर 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने बेहतरीन अभिनय किया। आज भी ये रोमांटिक फिल्म लोगो के दिल को छू जाती है।