विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख को इस हीरो की वजह से मिली थी 'दिवाना', रहेंगे ताउम्र अहसानमंद

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 12:47 PM (IST)

शाहरुख खान ने बताया कि 'दिवाना' में पहले अरमान कोहली को दिव्‍या भारती के अपोजिट कास्‍ट कर लिया गया था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान ने पहली बार यह कबूला है कि फिर 'दिवाना' उन्हें तब मिली, जब एक हीरो ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। अगर यह हीरो फिल्म में काम करता, तो शायद आज शाहरुख सफलता की बुलंदियों पर नहीं पहुंच पाते। 'दिवाना' से शाहरुख रातों-रात स्टार बन गए थे।

साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' के लेटेस्ट गेस्ट शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा होंगे। शो के दौरान शाहरुख ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुछुए पहलुओं को उजागर किया। शाहरुख ने बताया कि अरमान कोहली के वह हमेशा अहसानमंद रहेंगे। उनकी सफलता में अरमान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 'दिवाना' में पहले अरमान कोहली को कास्ट किया गया था।

डिंपल को लगता था अक्षय कुमार हैं 'गे', ट्विंकल खन्ना ने ऐसे दूर किया शक

शाहरुख ने बताया कि 'दिवाना' में अरमान कोहली को दिव्या भारती के अपोजिट कास्ट कर लिया गया था। अरमान कोहली ने फिल्म के पोस्टर के लिए फोटोशूट तक करवा लिया था। लेकिन किसी कारणवश अरमान ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शाहरुख को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया। शाहरुख ने इस फिल्म के लिए अपना हंड्रेड परसेंट लगा। इसके बाद क्या हुआ, ये किसी से छिपा नहीं है। 'दिवाना' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।

'दिवाना' से शाहरुख को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली। वह रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद तो शाहरुख ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और सफलता की सीढि़या चढ़ते चले गए।