विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासपोर्ट फर्जीवाड़े में फंसी टीवी अभिनेत्री सलीना

By Edited By:
Published: Sun, 06 Oct 2013 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2013 08:45 AM (IST)

बरेली, जासं। अन्ना आंदोलन के दौरान 'न्यूड' होकर नाचने का बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल और टीवी सीरियल अभिनेत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बरेली, जासं। अन्ना आंदोलन के दौरान 'न्यूड' होकर नाचने का बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल और टीवी सीरियल अभिनेत्री सलीना वली खान पासपोर्ट के फर्जीवाड़े में फंस गई हैं। उन पर तत्काल कोटे से गलत सूचनाएं देकर पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश का आरोप लगा है।

अभिनेत्री का पासपोर्ट रोक कर उन्हें और तहसीलदार को नोटिस जारी किया है। अभिनेत्री सलीना वली खां पुत्री मरहूम समीम वली खां मूल रूप से रामपुर की रहने वाली हैं पर लंबे समय से दिल्ली और मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने नौ सितंबर को पासपोर्ट के लिए तत्काल कोटे में आवेदन किया था। पासपोर्ट के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी में सलीना ने केवल खुद को रामपुर निवासी और सिर्फ साक्षर बताया।

रामपुर तहसील के तहसीलदार अमित कुमार भारतीय ने भी यही जानकारी सत्यापित करके रिपोर्ट आगे बढ़ा दी। हाल ही में जब कार्यालय को पुलिस रिपोर्ट मिली तो सभी सन्न रह गए। अभिनेत्री की उपलब्ध कराई जानकारी और पुलिस की जांच रिपोर्ट बिल्कुल अलग थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर