विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए ये अभिनेता

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 01 Jan 2015 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jan 2015 01:11 PM (IST)

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में शिव का किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ड्रंक एंड ड्राइव के मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में शिव का किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में पकड़ा गया। मामला बुधवार रात का है, जब जुहू में ट्रैफिक पुलिस ने सिद्धार्थ को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया और उन्हें 2000 रुपये जुर्माना देने के बाद जाने दिया गया।

सिद्धार्थ माल्या बनेंगे एक्टर, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

न्यू ईयर की रात को सिद्धार्थ शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका। उनकी जांच करने के बाद कार और लाइसेंस जब्त कर लिया गया। सिद्धार्थ को गुरुवार की सुबह कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया।

गर्लफ्रेंड से रेप के आरोप में गिरफ्तार ये टीवी अभिनेता!

पिछले साल अक्टूबर में जुहू सर्कल पर ही सिद्धार्थ गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जब वो यहां से अपनी गाड़ी में गुजर रहे थे। उस वक्त उन्हें 15 दिन के बेस्ट रेस्ट की सलाह दी गई थी।

सिद्धार्थ शुक्ला करण जौहर की फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी काम कर चुके हैं।

घर में घुसकर अभिनेत्री से रेप की कोशिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।