विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड को सदमे में छोड़ गए सुरों के शहंशाह

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2013 12:58 PM (IST)

आज सुबह बेंगलूर में अंतिम सांस लेने वाले दिग्गज गायक मन्ना डे न सिर्फ अपने पीछे अनगिनत यादें छोड़ गए, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज सुबह बेंगलूर में अंतिम सांस लेने वाले दिग्गज गायक मन्ना डे न सिर्फ अपने पीछे अनगिनत यादें छोड़ गए, बल्कि पूरे फिल्म जगत को भी गमगीम कर गए। उनकी मौत की खबर आते ही अमिताभ बच्चन और नरेंद्र मोदी जैसी सेलेब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए मन्ना की मौत पर शौक व्यक्त करना शुरू कर दिया।

पढ़ें, कुश्ती के दीवाने मन्ना डे की वो खास बातें, जिन्हें नहीं जानते आप

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्च्न ने ट्वीट किया कि मन्ना डे अपने पीछे बहुत सारी यादें और गीत छोड़ गए हैं। उन्होंने मन्ना डे द्वारा अपने पिता हरिवशरांय बच्च्न की मशहूर कविता मधुशाला के प्रस्तुतिकरण को भी खास तौर पर याद किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के जरिए मन्ना डे की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की और कहा कि उनकी अमर आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी।

मन्ना डे के दस सबसे यादगार गीत

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने सुबह सेट पर काम शुरू करने से पहले मन्ना डे की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया कि मन्ना डे का संगीत 1000 साल तक जिंदा रहेगा। फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने भी मन्ना डे को ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी।

सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस अद्भुत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'उनकी आवाज और अंदाज ने एक पूरी पीढ़ी को सम्मोहित किया। एक और दिग्गज हमें छोड़कर चला गया।' फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने मन्ना को ट्विटर पर श्रद्धांजलि, 'किशोर, रफी और मुकेश की पीढ़ी के आखिरी शख्स मन्ना डे भी हमारे बीच नहीं रहे। एक चतुर नार और ऐ मेरे प्यार वतन जैसे गानों में उन्होंने क्या रेंज दिखाई।'

सेलेब्रिटीज के साथ आम लोग भी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए सुरों के इस शहंशाह को श्रद्धांजलि देने में पीछे नहीं रहे। लोगों ने मन्ना के बेहतरीन गीतों की भी चर्चा जमकर की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर