विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनेजर ने मना किया कि इस सवाल का जवाब मत देना वरना फंस जाओगे - टाइगर श्रॉफ

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 05:06 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' 21 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।

मैनेजर ने मना किया कि इस सवाल का जवाब मत देना वरना फंस जाओगे - टाइगर श्रॉफ
मैनेजर ने मना किया कि इस सवाल का जवाब मत देना वरना फंस जाओगे - टाइगर श्रॉफ

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' 21 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। इसको लेकर हुए एक इवेंट में टाइगर ने एक सवाल से पल्ला झाड़ लिया है। 

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में हुए एक इवेंट में पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल से कन्नी काटते नज़र आये। उन्होंने जवाब देने से मना करते हुए कहा मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा है इस सवाल का जवाब मत दो। टाइगर श्रॉफ कहते हैं, ''मेरी मैनेजर वहां बैठी हुई है और कह रही है जवाब मत दों, नहीं तो फंस जाओगे।'' दरअसल, इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ से पूछा गया था कि, ''हाल ही में डायरेक्टर करण जौहर ने ट्वीट किया था कि समलैगिक होने के लिए, शरीर दिखाने के लिए, छोटे कपड़े पहनने के लिए जेल जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम जेल में ही हैं। आपको क्या लगता है? टाइगर श्रॉफ इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। 

यह भी पढ़ें: जग्गा जासूस हुई रिलीज़, अब न्यूयोर्क जाएंगे रणबीर कपूर

आपको बता दें कि, टाइगर श्रॉफ की जल्द फिल्म 'मुन्ना माइकल' आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा निधि अग्रवाल की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है।