Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमराव जान और बेगम जान की एेसे हुई यादगार मुलाकात, देखते रह गए सब

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 08 Apr 2017 06:43 PM (IST)

    बताते चलें कि, फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। इसे श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट और मुकेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है।

    उमराव जान और बेगम जान की एेसे हुई यादगार मुलाकात, देखते रह गए सब

    मुंबई। बेगम जान और उमराव जान अगर साथ में दिखाई दें तो वहां का नजारा कैसा होगा? इस सवाल का जवाब आपको इन तस्वीरों को देखने से जरूर पता चल जाएगा कि कैसे उमराव जान के आने से बेगम जान कैसे खिल उठी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर विद्या काफी एक्साइटेड भी हैं। हालही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यहां पर जो हुआ शायद ही विद्या भूल पाएं। चूकिं, यहां पर एंट्री हुई उमराव जान की। जी हां, इस स्क्रीनिंग के मौके पर रेखा पहुंची थीं जिनके वेलकम के लिए खुद बेगम जान खड़ी हुई थीं।

    यह भी पढ़ें: Exclusive : जब मंडी की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट थीं ईला, मजे ले रही थीं शबाना- स्मिता

    तस्वीरों को देखकर साफ समझा जा सकता है कि, बेगम जान मतलब विद्या बालन रेखा को देखकर काफी खुश थीं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बेगम जान के अंदाज में ही उमराव जान का स्वागत किया। विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें: Photos : बेगम जान की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची उमराव जान

    आपको बता दें कि, 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' में रेखा ने प्रभावी अभिनय किया था। इसमें उन्होंने उमराव जान की भूमिका निभाई थी। 'बेगम जान' फिल्म में बेगम जान की भूमिका में विद्या बालन नज़र आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Exclusive: धीवरा ने बदली अवंतिका की ज़िंदगी , रोज़ आती है याद 

    इस मौके पर रेखा और विद्या दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज दिखा। विद्या डिजाइनर सूट तो रेखा डिजाइनर साड़ी में दिखाई दी थीं। 

    यह भी पढ़ें: Exclusive : विनोद खन्ना के साथ रिहाई के दिनों को याद कर रही हैं ईला अरुण

    रेखा हमेशा की तरह यहां पर भी खूबसूरत नज़र आ रही थीं। 

    बेगम जान मतलब विद्या बालन की बात करें तो उनका ट्रेडिशनल ड्रेसअप भी किसी से कम नहीं था। 

    बताते चलें कि, फिल्म 'बेगम जान' 14 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। इसे श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट और मुकेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। 

    comedy show banner
    comedy show banner