Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट लिटिल किड्स जो करते हैं सोशल मीडिया पर राज

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Jun 2017 08:33 AM (IST)

    उम्र 7 साल या उससे भी कम है मगर सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स को भी पीछे छोड़ देते हैं ये स्टार किड्स!

    बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट लिटिल किड्स जो करते हैं सोशल मीडिया पर राज

    मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स की फैन फ़ोलोविंग पर कोई शक नहीं है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख़ ख़ान, अक्षय कुमार, सलमान ख़ान...सभी के गज़ब के फैन्स हैं। हर रविवार बिग बी के घर के बाहर, ईद और बर्थडे पर शाह रुख़, सलमान के घर के बाहर की भीड़ इनकी स्टारडम को ज़ाहिर करती है। लेकिन, इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी आंखे भी नहीं खोली और स्टार बन गए और ये हैं हमारे बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट लिटिल किड्स!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्र 7 साल या उससे भी कम है मगर सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स को भी पीछे छोड़ देते हैं। सोचिये, अभी पैदा हुए और हर जगह छा गए...ये स्टार किड्स किसी से कम नहीं है। तो, ये है बॉलीवुड के वो स्टार किड्स जो नन्हे से है मगर सोशल मीडिया पर राज करते हैं।

    यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ग्रैंडडॉटर नव्या नवेली जब दिखीं अपने इस स्पेशल फ्रेंड के साथ, देखें तस्वीरें

    तैमूर अली ख़ान 

    महज़ 6 महीनें के तैमूर अपनी मां करीना कपूर ख़ान और पापा सैफ़ अली ख़ान से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। 20 दिसम्बर 2016 पर पैदा हुए तैमूर ने पहले अपने नाम और अब अपने बेहद क्यूट लुक से सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बना ली है। करीना और सैफ़ की तस्वीरें कम तैमूर की तस्वीरें आपको ज्यादा दिखाई देंगी। आप बस करीना कपूर या सैफ़ अली ख़ान टाइप कीजिये तैमूर की तस्वीरें अपने आप सामने आ जाएंगी।

    मिशा कपूर

    क्यूट लिटिल किड में मिशा का नाम भी कहीं कम नहीं है। शाहिद कपूर की बेटी मिशा इन दिनों काफ़ी सुखियां बटोर रही हैं। जहां भी शाहिद मिशा के साथ होते हैं वो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने में देर नहीं लगाती। मीडिया फोटोग्राफर्स भी मिशा की क्यूट हरकतें और एक्सप्रेशन को कैप्चर करने की सारी कोशिशें करते हैं। 26 अगस्त 2016 पर पैदा हुई मिशा भी तकरीबन 6 महीनें की है मगर, सोशल मीडिया पर राज करना इन्हें भी आता है।

    आराध्या बच्चन 

    बच्चन परिवार का हर शख्स़ सेलेब्रिटी है मगर आराध्या की एक अलग कहानी है जब भी आराध्या ऐश्वर्या या अभिषेक के साथ कहीं दिखाई देती हैं तो सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं। 16 नवंबर 2011 को जब आराध्या ने जन्म लिया तब उन्हें उनके फैन्स ने उन्हें 'बेटी बी' का नाम दिया था।

    नितारा भाटिया 

    25 सितम्बर 2012 को जन्मी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा भाटिया भी  फ़ेमस स्टार किड्स में से एक हैं। अक्षय भले ही नितारा के चेहरे को सबके सामने नहीं लाते मगर उनकी धुंधली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 5 साल की नितारा पापा अक्षय की तरह ही फ़ेमस हैं।

    आज़ाद ख़ान 

    आमिर ख़ान के बेटे आज़ाद भी मीडिया और फोटोग्राफर्स की नज़रों से दूर रहते हैं मगर उनका क्यूट सा चेहरा जब भी सामने आता है तो उनसे नज़रें हटाना आसान नहीं होता। आज़ाद भी 7 साल के हैं मगर आमिर के फैन्स की तरह इनके भी फैन्स कम नहीं है।

    अबराम ख़ान 

    शाह रुख़ ख़ान के छोटे बेटे अबराम तो इतने पॉपुलर है कि आपको सोशल मीडिया पर इनके फैनक्लब्स भी दिखाई दे देंगे। वहीं अबराम भी कुछ कम नहीं है, पापा SRK की तरह वो भी जानते हैं कि अपने फैन्स को कैसे खुश करना है। ईद हो या SRK का बर्थडे, उनके घर के बाहर खड़े फैन्स से अबराम भी ख़ुशी ख़ुशी मिलते हैं। अबराम को आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी ख़ूब प्यार करते हैं। 27 मई 2013 को पैदा हुए अबराम अभी 4 साल के हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैनक्लब्स है, गज़ब!