Move to Jagran APP

इलियाना डिक्रूज़ समेत इन 12 एक्टर्स ने 2012 में किया था डेब्यू, जानिए 5 साल बाद कहां हैं

आलिया को साल 2012 की उपलब्धि कहा जा सकता है। मौजूद जनरेशन की एक्ट्रेसेज़ में आलिया ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनायी है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 05:46 PM (IST)
इलियाना डिक्रूज़ समेत इन 12 एक्टर्स ने 2012 में किया था डेब्यू, जानिए 5 साल बाद कहां हैं
इलियाना डिक्रूज़ समेत इन 12 एक्टर्स ने 2012 में किया था डेब्यू, जानिए 5 साल बाद कहां हैं

मुंबई। साल 2017 कई सितारों के लिए स्पेशल है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड में इनके सफ़र को 5 साल पूरे हो रहे हैं। आइए, नज़र डालते हैं इनकी यात्रा पर और देखते हैं कि किसको कितनी कामयाबी मिली।

loksabha election banner

इलियाना डिक्रूज़-

इलियाना ने अनुराग बसु की फ़िल्म 2012 में 'बर्फ़ी' से डेब्यू किया था, जिसमें वो रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था। साउथ सिनेमा में दर्ज़न भर से ज़्यादा फ़िल्में करने के बाद इलियाना बॉलीवुड आयी थीं, मगर 'बर्फ़ी' के बाद वो यहीं की होकर रह गयी हैं। इलियाना अब अजय देवगन के साथ 'बादशाहो' में नज़र आ रही हैं। ये उनकी 7वीं हिंदी फ़िल्म है। इसके बाद राज कुमार गुप्ता की 'रेड' में भी इलियाना के अजय के अपोज़िट होने की ख़बर है। 

यह भी पढ़ें: इलियाना के साथ सरेराह हुई छेड़खानी, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

 

ईशा गुप्ता- 

'बादशाहो' की दूसरी फ़ीमेल लीड ईशा गुप्ता का भी बॉलीवुड में पांचवां साल है। ईशा ने 2012 में 'जन्नत 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिलचस्प बात ये है कि ईशा के पहले हीरो इमरान हाशमी थे, जो बादशाहो में उनके अपोज़िट हैं। 

पुल्कित सम्राट- 

पुल्कित ने 2012 में 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी। इससे पहले वो टीवी की दुनिया में बिज़ी थे। पुल्कित ने इस दौरान 7 फ़िल्मों में काम किया, मगर उनकी सबसे यादगार फ़िल्म 'फुकरे' है, जिसका सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' रिलीज़ के लिए तैयार है। ज़ाहिर है पांचवां साल पुल्कित के लिए भी काफ़ी अहमियत रखता है।

पिया आनंद-

2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से पिया आनंद ने बॉलीवुड में करियर शुरू किया। इससे पहले वो साउथ सिनेमा में कई फ़िल्में कर चुकी थीं। 'इंग्लिश विंग्लिश' श्रीदेवी की कमबैक फ़िल्म थी। पिया ने श्रीदेवी की भतीजी का रोल निभाया था। पिया इसके बाद 'फुकरे' में नज़र आयी थीं और अब 'फुकरे रिटर्न्स' में दिखायी देंगी।

यह भी पढ़ें: इन 10 तस्वीरों से जानिए टाइगर ज़िंदा है का हर अपडेट, कटरीना ने किये हैं शेयर

 

आयुष्मान खुराना-

टीवी होस्ट और सिंगर आयुष्मान ने 2012 में बड़े पर्दे पर क़दम रखा और फ़िल्म थी सुजॉय घोष निर्देशित 'विक्की डोनर', जिसने क्रिटिक्स के साथ दर्शकों को भी जमकर प्रभावित किया था। इन 5 सालों में आयुष्मान ने 'दम लगा के हईशा' जैसी कुछ डिफ़रेंट फ़िल्में करके अपनी पहचान बनायी है। हाल ही में उनकी 'बरेली की बर्फ़ी' रिलीज़ हुई है और अब 'शुभ मंगल सावधान' रिलीज़ होने वाली है।

यामी गौतम-

यामी गौतम ने भी 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इससे पहले यामी टीवी और विज्ञापनों की दुनिया में मसरूफ़ थीं। कुछ रीजनल फ़िल्में भी उन्होंने की थीं। 'विक्की डोनर' के बाद बॉलीवुड में यामी की गाड़ी चल पड़ी। इस साल वो रितिक रोशन के साथ 'काबिल' में फ़ीमेल लीड रोल में नज़र आयीं, वहीं 'सरकार 3' में भी यामी ने अहम रोल निभाया। 

यह भी पढ़ें: 29 सालों बाद रिलीज़ होगी गुलज़ार की क्लासिक फ़िल्म लिबास, जानिए कब

 

एमी जैक्सन-

एमी जैक्सन ने 2012 में 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में अपनी ईनिंग शुरू की थी। ब्रिटिश मूल की एमी ने साउथ सिनेमा से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। बॉलीवुड में एमी की दूसरी फ़िल्म अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज़ ब्लिंग' थी। पिछले साल वो नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी के साथ 'फ़्रीकी अली' में नज़र आयी थीं। एमी अब '2.0' में फ़ीमेल लीड में दिखायी देंगी, जो 2018 में रिपब्लिक डे पर रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ वो स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

डायना पेंटी-

2012 में आयी होमी अदजानिया की फ़िल्म 'कॉकटेल' ने दीपिका पादुकोण के करियर की यादगार फ़िल्म है, तो डायना पेंटी को भी इस फ़िल्म ने मज़बूत डेब्यू दिया। हालांकि डायना की दूसरी फ़िल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' (2016) आने में चाल साल लग गये। डायना अब फ़रहान अख़्तर के साथ 'लखनऊ सेंट्रल' में दिखायी देंगी।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने किया टॉयलेट एक प्रेम कथा पार्ट 2 का एलान, दिखाया पहला सीन 

सनी लियोनी-

अमेरिकन एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सनी लियोनी 2012 में बॉलीवुड में आयीं। उन्होंने पूजा भट्ट की फ़िल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड करियर शुरू किया और सनी को बॉलीवुड ने एक्सेप्ट भी किया। इन 5 सालों में सनी ने कई फ़िल्मों में स्पेशल गानों में एपीयरेंस दी है। वहीं, कुछ फ़िल्मों में फ़ीमेल लीड रोल भी प्ले किया है। सनी अब संजय दत्त की फ़िल्म 'भूमि' के गाने ट्रिपी-ट्रिपी में नज़र आ रही हैं। 

2012 में जो तीन सबसे अहम एक्टर्स बॉलीवुड को मिले, वो हैं आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। इन तीनों ने करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था और 5 साल में बॉलीवुड के अहम कलाकारों में शामिल हो चुके हैं।

वरूण धवन-

 

वरुण ने इस दौरान रोमांटिक-कॉमेडी के अलावा 'बदलापुर' जैसी थ्रिलर फ़िल्म में भी काम किया। इस साल वरुण की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज़ हुई, जिसने 100 करोड़ का बिज़नेस किया। अब वो 'जुड़वां 2' में डबल रोल में नज़र आने वाले हैं, जिसे वरुण के पापा डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-

यह भी पढ़ें: अब केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत कहेंगे दम लगा के हईशा, मगर क्यों

सिद्धार्थ ने इन 5 सालों में अपनी वर्सेटिलिटी साबित की है। उन्होंने रोमांस, ड्रामा और एक्शन जॉनर की फ़िल्में की हैं। सिद्धार्थ अब 'अ जेंटलमैन' में नज़र आने वाले हैं, जिसे राज और डीके ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में जैकलीन फ़र्नांडिस उनके अपोज़िट हैं।

आलिया भट्ट- 

आलिया को साल 2012 की उपलब्धि कहा जा सकता है। मौजूद जनरेशन की एक्ट्रेसेज़ में आलिया ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनायी है। 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फ़िल्मों के ज़रिए आलिया ने जता दिया है कि एक्टिंग का जो हुनर उन्हें विरासत में मिला है, उसे वो पूरी संजीदगी से आगे ले जा रही हैं। आलिया इस साल वरुण के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में फ़ीमेल लीड में दिखायी दीं। मेघना गुलज़ार की फ़िल्म 'राज़ी' में वो एक कश्मीरी लड़की के रोल में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में उनके अपोज़िट विक्की कौशल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.