विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़ें, करीना के एक्‍स-बॉयफ्रेंड पर पहली बार खुलकर क्‍या बोले सैफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 01 Sep 2015 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 07:38 AM (IST)

सैफ अली खान इन दिनों 'फैंटम' के अलावा एक और फिल्‍म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वो फिल्‍म है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सैफ अली खान इन दिनों 'फैंटम' के अलावा एक और फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वो फिल्म है विशाल भारद्वाज की 'रंगून', जिसमें कंगना रनोट के अलावा उनकी पत्नी करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी हैं। ऐसे में एक बार फिर से सैफ अली खान और शाहिद कपूर के संबंधों को लेकर जोर-शोर से चर्चा होने लगी है।

ये क्या..हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' के एक्टर ने खुद को बताया 'बिहारी'

वैसे अब तक सैफ और शाहिद के बीच मतभेद की खबरें ही सुनने-पढ़ने को मिली हैं, मगर दोनों ने एक साथ फिल्म साइन कर सभी को चौंका दिया है। पहली बार दोनों किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। खैर, अब शाहिद पर पहली बार खुलकर बोलते हुए सैफ ने कहा है कि उनके बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं।

रानी मुखर्जी की भाभी ने कर दिया कंफर्म, जानें कब बनेंगी वो मां

सैफ ने कहा कि अगर उनके बीच कोई मतभेद होता तो वो कभी एक साथ फिल्म करने को राजी नहीं होते। उन्होंने कहा, 'मेरे और शाहिद के बीच क्यों दुश्मनी होगी। लोग कुछ भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक मैं समझता हूं, हमारे बीच वास्तव में कोई मतभेद नहीं है। वो हमेशा से काफी डिसेंट रहे हैं और वो क्यों नहीं होंगे और मैं भी ऐसा हूं। हमारे बीच कुछ भी बुरा नहीं है, पता नहीं लोग क्या चाहते हैं।'