विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! बिग बॉस के घर से तनीषा का कीमती सामान गायब?

By Edited By:
Published: Thu, 02 Jan 2014 11:12 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Jan 2014 11:15 AM (GMT+05:30)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।

सूत्रों ने बताया कि तनीषा का आरोप है कि बिग बॉस के घर में उनके लगेज से कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। तनीषा का कहना है कि घर से बाहर निकलने के एक दिन बाद उन्हें पूरा सामान मिला है, उस पर से जब वे सामान देख रहीं थी, उसमें से कुछ कीमती सामान गायब थे। तनीषा ने इसे लेकर शो के निर्माता और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।

"www.द्भड्डद्दह्मड्डठ्ठ.ष्श्रद्व/द्गठ्ठह्लद्गह्मह्लड्डद्बठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल/ढ्डश्रद्यद्य42श्रश्रस्त्र-श्रद्वद्द-ह्लड्डठ्ठद्बह्यद्धड्ड-ष्ड्डद्यद्यह्य-ड्डह्मद्वड्डड्डठ्ठ-द्भह्वह्यह्ल-ड्ड-द्घह्मद्बद्गठ्ठस्त्र-10970588.द्धह्लद्वद्य" ह्लड्डह्मद्दद्गह्ल="ट्ठढ्डद्यड्डठ्ठद्म"> पढ़ें : इसलिए तनीषा ने अपने रिश्ते की भेंट चढ़ा दी

तनीषा का पारा सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि गायब हुए सामान में अधिकतर कॉस्मेटिक्स आइटम थे। गौरतलब है कि भले ही बिग बॉस सीजन सात की विजेता गौहर खान बनीं लेकिन शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तनीषा ने बटोरी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।