यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तलवार' का ट्रेलर लॉन्च, अब पर्दे पर खुलेगा आरुषि हत्याकांड का केस
नोएडा की चर्चित आरुषि और हेमराज हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अहम ...और पढ़ें

मुंबई। नोएडा की चर्चित आरुषि और हेमराज हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अहम रोल कर रही कोंकणा सेन शर्मा ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर किया।
गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG 2' का टीजर रिलीज
कोंकणा ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर डिजाइनर दिव्या आनंद की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इस ड्रेस में ली गई अपनी एक फोटो भी शेयर की।
Wearing #DivyaAnand at the trailer launch of #TALVAR. Watch: http://t.co/PvMf1R0b9C pic.twitter.com/brqucD0iFJ
— Konkona Sensharma (@konkonas) August 22, 2015
ये फिल्म 14 साल की आरुषि तलवार और उसके 45 साल के घरेलू नौकर हेमराज हत्याकांड के आसपास घूमती है। दोनों की नोएडा में 15-16 मई, 2008 की रात हत्या कर दी गई थी। फिल्म में तब्बू, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और सोहम शाह लीड रोल्स में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
