विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलवार से सुशांत-सारा की शिव भक्ति शुरू, करिये पोस्टर दर्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 12:07 PM (IST)

केदारनाथ , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी मजदूर का काम करता है। एक दिन ...और पढ़ें

मंगलवार से सुशांत-सारा की शिव भक्ति शुरू, करिये पोस्टर दर्शन
मंगलवार से सुशांत-सारा की शिव भक्ति शुरू, करिये पोस्टर दर्शन

मुंबई। नवाब पटौदी खानदान का सबसे नया बॉलीवुड कनेक्शन यानि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस मंगलवार से अपने फिल्मी करियर के आंगन में पहला कदम रखेंगी। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम से जुड़ी प्रेम कहानी मतलब फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग इस मंगलवार से शुरू हो रही है।

फिल्म से जुड़ी 250 लोगों की पूरी टीम पिछले हफ़्ते ही सोनप्रयाग पहुंच गई थी और वहां से दो किमी दूर रामपुर में कैम्प करने के साथ शूटिंग से पहले की तैयारियां जोरों में शुरू कर दी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट दे रहे थे।

लेटेस्ट उन्होंने एक तस्वीर डाली है जिसमें ठंडी वादियों के बीच ताज़गी और ऊर्जा के लिए चाय-कॉफी के कप लिये वो  और सुशांत नज़र आ रहे हैं।

अभिषेक के मुताबिक सुशांत अब अपनी पहली फिल्म काई पो छे से बहुत बेहतर नज़र आ रहे हैं। उन्होंने सुशांत के भीतर की कलाकारी के तूफ़ान को ख़ोज निकला है। वो इस बार और जबरदस्त तरीके से नज़र आने वाले हैं। बता दें कि सुशांत की पहली फिल्म अभिषेक कपूर ने ही डायरेक्ट की थी।

इसी ट्वीट में अभिषेक ने पांच सितंबर से शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। सुशांत ने इसके जवाब में लिखा कि जय भोलेनाथ। वो अभिषेक के साथ  वही पुराना जादू चलाने के लिए बेकरार हैं।

यह भी पढ़ें:पद्मावती कब देखने मिलेगी, पढ़िए पूरी ख़बर

 

अगले साल गर्मियों में रिलीज़ होने वाली सुशांत और सारा स्टारर केदारनाथ , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी मजदूर का काम करता है। एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और इसी दौरान उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।