विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता के साथ ऐड नहीं करेंगे सुशांत

By Edited By:
Published: Thu, 12 Sep 2013 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2013 04:32 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत भले दो फिल्म पुराने हो चुके हों, पर फिल्म जगत के गणित से पूरी तरह अलग होते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत भले दो फिल्म पुराने हो चुके हों, पर फिल्म जगत के गणित से पूरी तरह अलग होते नजर आ रहे हैं। एक तो वे विभिन्न कार्यक्रमों में टीवी से संपूर्ण किनाराकशी की बात कर रहे हैं, दूसरा अंकिता के साथ भी बिग स्क्रीन शेयर करने से कन्नी काट रहे हैं। अंकिता उनकी लिव इन पार्टनर हैं। सुशांत को लगता है कि रीयल लाइफ कपल को पर्दे पर लोग पसंद नहीं करते, इसलिए वे अंकिता के साथ फिल्म तो दूर, उनके साथ विज्ञापन या एंडोर्समेंट करने से भी दूरी बरतने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने एक किचनवेयर प्रॉडक्ट के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया। जानकारों के मुताबिक सुशांत अपना ध्यान पूरी तरह फिल्मों पर केंद्रित करना चाहते हैं। उनकी अतीत की इमेज फिल्मों पर हावी न हो, उसकी खातिर वे उस किस्म की सभी चीजों से दूरी बना रहे हैं, जो उनकी फिल्मी पारी को प्रभावित कर सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर