विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ये अभिनेता सनी लियोन के नक्शे कदम पर चल रहा है

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 08:57 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 May 2014 10:24 AM (GMT+05:30)

रणवीर सिंह कंडोम का ऐड करने वाले बॉलीवुड के पहले बड़े अभिनेता बन गए हैं। लेकिन अभिनेत्री सनी लियोन काफी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह कंडोम का ऐड करने वाले बॉलीवुड के पहले बड़े अभिनेता बन गए हैं। लेकिन अभिनेत्री सनी लियोन काफी समय पहले से ही अपने सेक्सी और बोल्ड अंदाज से धमाका मचा चुकी हैं। सनी का मानना है कि रणवीर उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

जी हां सनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, 'रणवीर सिंह को देखकर लगता है कि वे मेरे ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं।' जिस तरह से उन्होंने सेक्सी अंदाज में इस ऐड को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने ड्यूरेक्स का एक कंडोम ऐड शूट किया था। दर्शकों को रणवीर का ये ऐड खूब पसंद आ रहा है। रणवीर ने इस ऐड से धमाका मचा दिया है। रणवीर ने बिल्कुल सनी की अदाओं की तरह इस ऐड को एक बहुत सेक्सी बनाया है।

पढ़ें : ऐसे पूरा होगा सनी लियोन का सपना

पढ़ें : दिग्विजय की शादी में सनी का स्ट्रिप डांस