विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान और शाहरुख से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं सनी लियोन

By Edited By:
Published: Sun, 11 Aug 2013 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2013 10:55 AM (IST)

नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए किइंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब्रिटी कौन है तो शायद आप शाहरुख खान, सलमान, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए कि इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलेब्रिटी कौन है तो शायद आप शाहरुख खान, सलमान, अमिताभ, कट्रीना या फिर सचिन तेंदुलकर का नाम लेंगे। लेकिन पोर्न स्टार सनी लियोन ने लोकप्रियता के मामले में इन सब सितारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जून के महीने में सर्च इंजन गूगल पर सनी ही वह भारतीय सेलेब्रिटी थीं, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई।

सनी अब क्यों नहीं करेगी सेक्सी सीन्स?

जून महीने में गूगल पर सनी लियोन को 3.5 करोड़ बार सर्च किया गया। एक महीने में कभी किसी भारतीय सेलेब्रिटी को इतनी बार सर्च नहीं किया गया। दूसरे नंबर पर रहने वाली कट्रीना कैफ लोकप्रियता के मामले में सनी से बहुत पीछे रह गई। कट्रीना को सिर्फ 1.15 करोड़ बार ही खोजा गया।

सनी लियोन से जुड़ी सारी चटपटी बातें और तस्वीरें

मजे की बात यह रही कि टॉप 5 में महिला सेलेब्रिटीज का ही दबदबा रहा। टॉप 5 में शामिल रहने वाले सलमान अकेले पुरुष कलाकार हैं। एक हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान चेन्नई एक्सप्रेस की वजह से भले ही लंबे समय से सुर्खियों में है, लेकिन उन्हें टॉप 10 में भी जगह नहीं मिल पाई। महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट से गायब रहे।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने टॉप 5 में आकर शामिल कर दिया कि शादी हो जाने और बडे़ पर्दे से गायब रहने के बावजूद उनके चाहने वाले कम नहीं हुए हैं। 92 करोड़ सर्च के साथ ऐश पांचवें नंबर पर रहीं।

गूगल पर जून में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटीज

1. सनी लियोन: 3.5 करोड़

2. कट्रीना कैफ : 1.15 करोड़

3. करीना कपूर: 1.15 करोड़

4. सलमान खान: 1.14 करोड़

5. ऐश्वर्या राय बच्चच्: 92 लाख

6. अक्षय कुमार: 67 लाख

7. दीपिका पादुकोण: 66 लाख

8. रणबीर कपूर: 65 लाख

9. आमिर खान: 59 लाख

10. अनुष्का शर्मा: 57 लाख

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर