विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं सुनील शेट्टी के बेटे, एक्‍शन फिल्‍म से बॉलीवुड में रख रहे कदम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 02:00 PM (IST)

सुनील शेट्टी के फैंस जरूर खुश इस जाएंगे इस खबर से। साजिद नाडियाडवाला ने उनके बेटे को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने का जिम्‍मा उठाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से एक और स्टार किड के बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा है और वो सुनील शेट्टी के 21 वर्षीय नवाबजादे अहान हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुकी हैं, तो अब बेटे अहान की बारी है। सुनील शेट्टी ज्यादातर एक्शन फिल्मों में नजर आए हैं और इसीलिए लगता है अहान को भी एक्शन फिल्म से ही बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

साजिद नाडियाडवाला ने सुनील शेट्टी के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है। वो अहान की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, पिछले कुछ समय से अहान अपनी बॉडी बनाने व डिक्शन सुधारने में लगे हैं। इसको देखते हुए ही उनके बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा शुरू हुई और एक लीडिंग अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान की प्रोग्रेस से साजिद इतने खुश हैं कि उन्हें आगे की ट्रेनिंग के लिए लंदन भेज दिया है।

बिकनी के बाद और भी हॉट पोज में दिखीं कट्रीना, देखें तस्वीरें

एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अहान एक एक्शन स्पेशलिस्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह एक एक्सटेंसिव प्रोग्राम का हिस्सा है। वो मार्शल आर्ट्स सीखेंगे और दूसरे फिजिकल ट्रेनिंग से भी गुजरेंगे। अहान लंदन में छह महीने तक रहेंगे। फिल्म के बारे में सितंबर में घोषणा किए जाने की संभावना है। सुनील शेट्टी के फैंस जरूर खुश इस जाएंगे इस खबर से।