विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के पिता के नाम पर मार्ग

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jun 2014 06:52 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता डा. अशोक चोपड़ा के नाम पर एक मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता डा. अशोक चोपड़ा के नाम पर एक मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। यह सड़क मुंबई के यारी रोड इलाके में है और प्रियंका के निवास स्थान के सामने है। इस सड़क का उद्घाटन शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। यह सम्मान समारोह 10 जून को आयोजित होगा। उस दिन अशोक चोपड़ा की मृत्यु की पहली बरसी है।

गौरतलब है कि प्रियंका ने अदाकारी से पहले मिस व‌र्ल्ड का खिताब जीतकर हिंदुस्तान का सिर फख्र से ऊंचा किया था। उसके बाद से वे लंबे अर्से से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनके पिता भी इंडियन आर्मी में बतौर डाक्टर कई साल तक देश के जवानों की सेवा कर चुके हैं। सड़क का नाम स्वर्गीय डा. अशोक चोपड़ा मार्ग होगा। ठाकरे परिवार का चोपड़ा परिवार से काफी पुराना रिश्ता रहा है। प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता के अनुसार सड़क के उद्घाटन समारोह में नजदीकी रिश्तेदार, दोस्तों के अलावा डा. चोपड़ा के एनजीओ के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

[मुंबई ब्यूरो]

पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने 20 दिन में घटाया 7 किलो वजन

प्रियंका नहीं, मैनेजर पर बनेगी फिल्म