विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी की सहेलियों के साथ 'लंच डेट' पर गए शाहरुख खान

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 26 Sep 2015 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2015 01:19 PM (IST)

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कुछ प्यारी लड़कियों के साथ लंच किया। ये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कुछ प्यारी लड़कियों के साथ लंच किया। ये लड़कियां कोई और नहीं बल्कि शाहरुख की 15 साल की बेटी सुहाना और उनकी कुछ दोस्त थी।

बाप रे! रितिक ने 'मोहनजो दारो' के लिए ली इतनी बड़ी रकम

शाहरुख ने ट्विटर पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है जिसमें सभी लड़कियां मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। सुपरस्टार ने सभी को लवली लेडीज कहकर पुकारा है। शाहरुख ने खुद ये फोटो क्लिक की थी।

उन्होंने फोटो के साथ ट्वीट किया, 'हर बेटी और उनकी प्यारी दोस्तों की सफल फोटोग्राफ के पीछे एक पिता होता है। लवली यंग लेडीज के साथ लंच।'

शाहरुख फिलहाल रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे हैं। 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके ऑपोजिट काजोल नजर आएंगी।