यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोहित शेट्टी को रिप्लेस करेंगे जॉन अब्राहिम!
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस बार वो टीवी के रियलिटी शो 'खतरों ...और पढ़ें

मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस बार वो टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट नहीं कर पाएंगे और वजह बताई जा रही है उनकी अगली फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग।
छोटे पर्दे पर नए अवतार में नजर आएंगे अमिताभ
रोहित फिलहाल शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं।
हालांकि इसके साथ ही एक खुशखबरी भी है। सुनने में आया है कि इस बार शो को बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम होस्ट कर सकते हैं।
खबरों की मानें तो जॉन अगले महीने तक फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग पूरी कर लेंगे इसलिए शो के लिए उनके पास भरपूर वक्त है। शो नवंबर में शुरू होगा और उससे पहले ही वो फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग भी खत्म कर लेंगे।
कुछ लोग अर्जुन कपूर के नाम को लेकर भी अटकलें लगा रहे हैं।
इससे पहले अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं। अब जॉन अब्राहम को बतौर होस्ट देखना वाकई दिलचस्प होगा।
देखें, 'जज्बा' का नया पार्टी सॉन्ग आपको झूमने पर कर देगा मजबूर
