विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 अगस्त को होगी शाहरुख और एकता की जंग

By Edited By:
Published: Thu, 08 Aug 2013 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2013 03:39 PM (IST)

एकता कपूर के अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता आगे खिसकाने के बाद शाहरुख खान से उनकी फिल्म चेन्नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एकता कपूर के अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता आगे खिसकाने के बाद शाहरुख खान से उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर जो 'जंग' टल गई थी, अब वह 15 अगस्त को होगी।

तस्वीरों में देखें: चेन्नई एक्सप्रेस

अब असली मुकाबला इस बात को लेकर होगा कि 15 अगस्त को सिनेमाघरों में एकता की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के शो ज्यादा चलेंगे या किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस के।

पढ़ें: क्या बिहार में दौड़ेगी चेन्नई एक्सप्रेस

बताया जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स मालिक भी दोनों के इस मुकाबले के बीच अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि दोनों फिल्मों के शो के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाए। ये लोग एकता और शाहरुख, किसी को भी नाराज नहीं करना चाहते। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख की टीम ने मल्टीप्लेक्स मालिकों से 15 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में भी अपने शो की संख्या नहीं घटाने के लिए कहा है। अगर मल्टीप्लेक्स ऐसा करते हैं तो जाहिर तौर पर इससे सीधा नुकसान एकता कपूर को होगा क्योंकि उनकी फिल्म 15 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। पहले एकता की 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' ईद पर ही रिलीज होनी थी, लेकिन शाहरुख से बातचीत के बाद उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता आगे बढ़ा दी थी। एक बड़े मल्टीप्लेक्स चेन के अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि इन दोनों फिल्मों को लेकर खींचतान चल रही है। इस अधिकारी ने बताया, 'मल्टीप्लेक्स के प्रोग्राम बनाने वाले प्रोग्रामरों की नींद उड़ गई है क्योंकि उन्हें दो फिल्मों के लिए चार प्लान बनाने होंगे।'

एकता कपूर की टीम के एक सदस्य ने कहा कि दोनों फिल्मों की जंग इस बात पर निर्भर करेगी कि शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस पहले हफ्ते में दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर उतर पाती है। अगर फिल्म पहले हफ्ते में भी बढि़या कलेक्शन नहीं कर पाई तो मल्टीप्लेक्स मालिक अपने आप 15 अगस्त से चेन्नई एक्सप्रेस के शो कम करने पर मजबूर हो जाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर