यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में दौड़ेगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'?
एक तरफ शाहरुख खान अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को ब्रिटेन में 125 सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं, वहीं अपने ...और पढ़ें

मुंबई। एक तरफ शाहरुख खान अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को ब्रिटेन में 125 सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं, वहीं अपने ही देश में एक राज्य ऐसा भी है, जहां अपनी फिल्म के चलने को लेकर वह पूरी तरह आश्ववस्त नहीं हैं।
तस्वीरों में देखें: चेन्नई एक्सप्रेस
दरअसल बिहार वह राज्य है, जहां आम तौर पर बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले किंग खान की फिल्में नहीं चलतीं। खुद शाहरुख भी पहले कह चुके हैं कि उनकी फिल्में बिहार में अच्छा बिजनेस नहीं करतीं।
चेन्नई एक्सप्रेस के बारे में और पढि़ए
क्या चेन्नई एक्सप्रेस और रोहित शेट्टी बिहार के मिथक को तोड़ पाएंगे? इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, 'एक डिस्ट्रीब्यूटर ने मुझे कहा था कि आपकी फिल्में बिहार में नहीं चलतीं। लेकिन अब रिलीज होने से पहले ही क्यों मान लें कि फिल्म बिहार में अच्छा नहीं करेगी। इंतजार कीजिए और देखिए। क्षेत्रवाद बहुत छोटी चीज है, फिल्में ग्लोबल होती हैं। मैं यह सोचकर फिल्में नहीं बनाता कि बिहार में इतना होगा। आर्टिस्ट शहर के हिसाब से फिल्म थोड़ी बनाते हैं। हो सकता है मेरी फिल्म यहां नहीं चलती होगी, लेकिन वहां चलती होगी। और कहीं नहीं चलती होती तो 20 साल से थोड़ी ना मैं काम करता रहता।'
यह माना जाता रहा है कि शाहरुख की अपील बड़े शहरों और विदेशों तक सीमित है। इस पर किंग खान का कहना है कि यह पंसद और चॉइस का मामला है। उन्होंने कहा, 'मैं वहीं फिल्में करता हूं, जिनमें फिट होता हूं। अगर मुझे ऐसा फॉर्मूला पता चल जाए, जिससे फिल्में सभी तरह के दर्शकों को पसंद आए और अच्छा बिजनेस भी करे तो मैं इस फॉर्मूले का इस्तेमाल अपनी आने वाली फिल्मों में जरूर करूंगा।'
ईद पर रिलीज हो रही चेन्नई एक्सप्रेस से शाहरुख को बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन अगर फिल्म बिहार जैसे बड़े राज्य में अच्छा बिजनेस नहीं करती है तो निश्चित तौर पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा। शाहरुख चाहें जो भी कहें, लेकिन उनके फैंस तो यही दुआ करेंगे कि चेन्नई एक्सप्रेस बिहार में भी उसी रफ्तार से दौड़े, जिस तरह बड़े शहरों में दौड़ेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
